गर्लफ्रेंड ने किया 3400 किस ! पुलिस ने लगवाया पोछा !
ग्वालियर से सोशल मीडिया पर इन दिनों एक अनोखी ‘किसिंग कार’ का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक सफेद स्विफ्ट कार लिपस्टिक से बने हजारों किस यानी चुम्मे के निशानों से पूरी तरह ढकी नजर आ रही है। दावा है कि कार पर करीब 3,400 किस के निशान बनाए गए थे। वीडियो वायरल होने के बाद ग्वालियर ट्रैफिक पुलिस ने कार के मालिक आदित्य सिकरवार की पहचान कर उसका 5,500 रुपये का चालान काट दिया। बताया जा रहा है कि कार के मालिक की गर्लफ्रेंड ने करीब साढ़े तीन घंटे में कार पर 3400 किसिंग निशान बनाए. मामला सामने आने के बाद कार की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर भी चर्चा में आ गए. मामला ग्वालियर के गोला का मंदिर ट्रैफिक थाना क्षेत्र का है. पुलिस की नजर जब इस अनोखी कार पर पड़ी तो उसे रोककर जांच की गई. कार पर बड़ी संख्या में बने किसिंग निशानों ने पुलिसकर्मियों का भी ध्यान आकर्षित किया.
सोशल मीडिया ट्रेंड के लिए बनाई गई ‘किसिंग कार’
नियमों के उल्लंघन के मामले में पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 5500 रुपये का चालान काटा. कार पर बने 3400 किसिंग निशानों की वजह से यह मामला सामान्य ट्रैफिक कार्रवाई से हटकर चर्चा में आ गया. बताया जा रहा है कि गर्लफ्रेंड ने अपने बॉयफ्रेंड की कार पर प्यार जताने के लिए इतने निशान बनाए थे. कार पर जगह-जगह बने निशानों को देखकर राहगीर भी इसे कौतूहल के साथ देखते नजर आए.बता दें कि इस कारनामे के बाद कार की वीडियो कपल्स द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल की गई. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद युवक सुर्खियों में आ गया है. यूजर्स इस पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं. मामले के बाद युवक ने पुलिस से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी है. पुलिस आगे से ऐसा न करने की नसीहत दी है.

पूछताछ में लड़के ने बताया कि कार पर किस के निशान बनाने का आइडिया उनकी गर्लफ्रेंड का था। उन्होंने पुलिस को बताया कि उन्होंने कार पार्क की थी और कुछ देर के लिए वहां से चले गए थे। इसी दौरान उनकी गर्लफ्रेंड ने कार पर लिपस्टिक से किस के निशान बना दिए। बाद में उन्होंने इसका वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था। पुलिस की कार्रवाई के बाद आदित्य ने अपनी गलती स्वीकार की और थाने में ही कार से लिपस्टिक के निशान हटाए। पुलिस ने उन्हें भविष्य में ट्रैफिक नियमों का पालन करने और इस तरह की हरकत दोबारा नहीं करने की सलाह दी।
क्या कार पर किस के निशान होना अपराध है?
इस मामले में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या कार पर लिपस्टिक से किस के निशान बनाने पर ट्रैफिक पुलिस चालान काट सकती है? पुलिस ने आदित्य का 5,500 रुपये का चालान तो काटा है, लेकिन सार्वजनिक रूप से यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि मोटर व्हीकल एक्ट की किस सटीक धारा के तहत चालान किया गया। इसलिए सोशल मीडिया पर इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। मोटर व्हीकल एक्ट में कार पर लिपस्टिक या किस के निशान होने को सीधे तौर पर अपराध नहीं बताया गया है। हालांकि, पुलिस की कार्रवाई अन्य ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के आधार पर हो सकती है।
