SIR के नाम पर मतदाताओं के नाम काटने का आरोप, निर्वाचन आयोग के सामने कांग्रेस ने उठाई आवाज
दिल्ली -: ( देहरादून ) -: उत्तराखंड में SIR को लेकर कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग के समक्ष गंभीर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस नेता कुमारी शैलजा ने आरोप लगाया कि योग्य मतदाताओं के नाम गलत तरीके से मतदाता सूची से हटाए जा रहे हैं। कहीं लोगों को अनुपस्थित बताया जा रहा है तो कहीं युवा मतदाताओं को मृत घोषित किए जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि एक ही व्यक्ति द्वारा बार-बार कई लोगों के नाम हटाने की शिकायतें की जा रही हैं, लेकिन शिकायतकर्ता की पहचान स्पष्ट नहीं है। नोटिस देने की प्रक्रिया भी केवल कागजों तक सीमित रहने का आरोप लगाया गया।
कुमारी शैलजा ने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की रक्षा जरूरी है। कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग को ज्ञापन देकर इन शिकायतों की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मेरो उत्तराखंड में, हम नागरिकों को जानकारी के साथ सशक्त बनाने में विश्वास करते हैं। हमारा मिशन उत्तराखंड के लोगों को सटीक, निष्पक्ष और समय पर समाचार प्रदान करना है, यह सुनिश्चित करना कि उनकी आवाज़ सुनी जाए। कृपया अपनी कहानियाँ, राय और चिंताएँ हमारे साथ साझा करें |

