लखनऊ
लखनऊ के मानक नगर में एक राइडर के नहर में गिरने की दूसरी घटना हुई है।
लखनऊ- : ( 10.08.2026 ) -: लगभग 11:45 बजे कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल संख्या UP32CE9606 से अपनी पुत्री को लेकर जा रहा था, जो DRM पुलिया के पास नहर में गिर गया है। सूचना पर स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा कंट्रोल रूम के माध्यम से SDRF टीम को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची SDRF एवं पुलिस टीम द्वारा नहर में सर्च अभियान चलाकर उक्त व्यक्ति को बाहर निकाला गया तथा तत्काल लोकबंधु अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया।
मृतक की पहचान रवि कुशवाहा पुत्र श्री शंकर लाल कुशवाहा, उम्र लगभग 49 वर्ष, निवासी खुशी विहार कनौसी, थाना मानकनगर, लखनऊ के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा मृतक के शव का पंचायतनामा भर शव को मोर्चरी भिजवा दिया गया है। अन्य आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

