लखनऊ

वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना ने विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया, डीजीपी के आवास पहुँचकर उनके स्वर्गीय पिता जी को दी श्रद्धांजलि

लखनऊ:- ( 06 अगस्त, 2026 ) -: उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना ने जनपद बलिया के रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से विधायक श्री उमाशंकर सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। श्री खन्ना ने अपने शोक संदेश में कहा, जनपद बलिया के रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से माननीय विधायक श्री उमाशंकर सिंह जी का निधन अत्यंत दुःखद है। उमाशंकर जी अत्यंत मिलनसार, व्यवहारकुशल एवं सेल्फ मेड व्यक्तित्व के धनी थे। बहुत कम उम्र में ही उन्होंने राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अच्छी ख्याति अर्जित की थी। उन्हें मेरी विनम्र श्रद्धांजलि।
श्री खन्ना पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) श्री राजीव कृष्ण के सरकारी आवास पहुँचकर, डीजीपी के स्वर्गीय पूज्य पिता जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त कीं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने तथा शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button