पंजाब

दो दिनों के लिए अमृतसर- बांद्रा एक्सप्रेस रद्द , गुजरात की भारी बारिश का असर

पुल पर जलस्तर बढ़ने के बाद रेलवे ने सुरक्षा के दृश्टिकोण से लिया फैसला

चंडीगढ़। गुजरात में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते रेलवे संचालन प्रभावित हुआ है। रेलवे ने सुरक्षा कारणों से गुजरात के जीवीडी-यूबीआर सेक्शन स्थित पुल संख्या-203 के पास जलस्तर बढ़ने पर कई लंबी दूरी की ट्रेनों का संचालन अस्थायी रूप से रोक दिया है। इसका असर पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ से आने-जाने वाले यात्रियों पर भी पड़ा है।

रेलवे द्वारा जारी ऑपरेटिंग बुलेटिन के अनुसार ट्रेन संख्या 12926 अमृतसर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस 25 जुलाई को रेक उपलब्ध न होने के कारण रद्द रहेगी। ट्रेन रद्द होने से मुंबई और पश्चिमी भारत की यात्रा करने वाले यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

कई अन्य ट्रेनें भी हुईं प्रभावित

भारी बारिश और पुल के पास बढ़े जलस्तर के कारण रेलवे ने कई अन्य लंबी दूरी की ट्रेनों को भी रद्द किया है। प्रभावित ट्रेनों में बांद्रा-वडोदरा, बांद्रा-भगत की कोठी, हापा-मुंबई सेंट्रल, नई दिल्ली-मुंबई सेंट्रल, उदयपुर-बांद्रा, अहमदाबाद-बांद्रा, महुवा-बांद्रा, भावनगर-बांद्रा, पोरबंदर-कोचुवेली और बांद्रा-जयपुर जैसी सेवाएं शामिल हैं।

इसके अलावा गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस (15067) को बीच मार्ग में शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है, जबकि इसकी वापसी सेवा 15068 का संचालन भी आंशिक रूप से प्रभावित रहेगा।

यात्रियों के लिए रेलवे की सलाह

रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि स्टेशन के लिए रवाना होने से पहले अपनी ट्रेन की वर्तमान स्थिति अवश्य जांच लें। मौसम में सुधार और जलस्तर सामान्य होने के बाद ही प्रभावित रेल मार्ग पर ट्रेनों का संचालन दोबारा शुरू किया जाएगा।

रेलवे का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसी को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button