अपराध

मोची को स्विफ्ट डिजायर कार सं० UP32RU8493 के चालक द्वारा टक्कर !

इटौंजा -: (15.07.2026 ) – : थाना इटौंजा पुलिस को आमजन द्वारा दूरभाष के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि इटौंजा चौराहे पर पुल के नीचे बैठे एक मोची को स्विफ्ट डिजायर कार सं० UP32RU8493 के चालक द्वारा टक्कर मार दी गई, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। सूचना प्राप्त होते ही थाना इटौंजा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही प्रारम्भ की। पुलिस द्वारा मृतक की पहचान *प्रेम पुत्र शिवदया, उम्र लगभग 55 वर्ष, निवासी ग्राम मरपा, थाना इटौंजा, जनपद लखनऊ के रूप में कराई गई। घटना की सूचना तत्काल मृतक के परिजनों को दी गई, जिसके उपरांत परिजन मौके पर पहुंच गए।

पुलिस द्वारा नियमानुसार शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही संपन्न की गई तथा पोस्टमार्टम हेतु *केजीएमयू, लखनऊ* की मोर्चरी भेजा गया है। दुर्घटना में प्रयुक्त *स्विफ्ट डिजायर कार संख्या UP32RU8493* को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। दुर्घटना में शामिल कार तथा उसके चालक को पुलिस हिरासत में लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। प्रकरण में *पोस्टमार्टम रिपोर्ट, उपलब्ध साक्ष्यों एवं विवेचना के दौरान प्राप्त तथ्यों के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।*

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button