WEF लाइटहाउस सम्मान में HUL ने रचा इतिहास, हरिद्वार-सोनीपत प्लांट को मिली जगह

हरिद्वार -: वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम ने ग्लोबल लाइटहाउस नेटवर्क में हिंदुस्तान यूनीलिवर के हरिद्वार और सोनीपत कारखानों को शामिल किया है। अब HUL के कुल 6 कारखानों को 8 WEF लाइटहाउस सम्मान मिल चुके हैं, जो भारत में किसी FMCG कंपनी के लिए सर्वाधिक हैं। हरिद्वार प्लांट को सप्लाई चेन रेजिलिएंस कैटेगरी में चुना गया। प्लांट ने 4IR तकनीक अपनाकर बड़े मैन्यूफैक्चरिंग से प्रीमियम स्मॉल-बैच प्रोडक्शन में खुद को बदला। एजेंटिक AI-पावर्ड सप्लाई चेन नर्व सेंटर और ‘नैनो 3.0’ टेक्नोलॉजी से रेस्पॉन्स टाइम 72% कम हुआ, इन्वेंटरी 24% घटाई और ऑन-टाइम डिलीवरी 99% पर पहुंची।
HUL की CEO-MD प्रिया नायर ने कहा कि यह सम्मान AI संचालित संगठन बनाने और पर्यावरण के साथ विकास का प्रमाण है। सप्लाई चेन डायरेक्टर योगेश मिश्रा के अनुसार, AI और एडवांस्ड एनालिटिक्स से एंड-टू-एंड क्षमता मजबूत हो रही है। WEF की मैनेजिंग डायरेक्टर किवा ऑलगुड ने कहा कि नए लाइटहाउस प्लांट दिखाते हैं कि इंटेलीजेंस अब कंपनियों के ऑपरेशंस का अहम हिस्सा बन रही है।
