लखनऊ

निरोगी काया के लक्ष्य के साथ गांव-गांव तक योग को पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध -: योगी सरकार

लखनऊ : -: ( 21 जून, 2026 ) -; प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ’’योग को जन-जन का अभियान’’ बनाने के संकल्प तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्वस्थ, सशक्त एवं निरोग उत्तर प्रदेश के विजन को धरातल पर उतारते हुए प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने आज 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अपने प्रभार जनपद बिजनौर में आयोजित भव्य सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में भाग लिया।

  • योग शरीर ही नहीं, राष्ट्र निर्माण का भी माध्यम: युवाओं से नियमित योग अपनाने की अपील-मंत्री कपिल देव अग्रवाल
  • पीएम मोदी के ’’योग को जन-जन का अभियान’’ को आगे बढ़ाते हुए बिजनौर में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया योगाभ्यास
  • योगी सरकार निरोगी काया के लक्ष्य के साथ गांव-गांव तक योग को पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध
  • 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बिजनौर में हजारों लोगों ने किया प्रतिभाग, ’’स्वस्थ यूपी, सशक्त भारत’’ का दिया संदेश

बिजनौर में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने हजारों छात्र-छात्राओं, एनसीसी कैडेट्स, स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं आम नागरिकों के साथ ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, कपालभाति और अनुलोम-विलोम सहित विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम का अभ्यास किया।

इस अवसर पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से आज योग विश्व मंच पर भारत की पहचान बन चुका है। योग भारत की 5000 वर्ष पुरानी सांस्कृतिक धरोहर है जो केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, शांत मन, सकारात्मक सोच और संतुलित जीवन का विज्ञान है। यह तनाव, अवसाद और जीवनशैली जनित रोगों से मुक्ति का सबसे सरल एवं प्रभावी माध्यम है।   उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार श्निरोगी कायाश् के लक्ष्य के साथ गांव-गांव तक योग को पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। कौशल विकास विभाग द्वारा आईटीआई एवं कौशल विकास केंद्रों में भी योग प्रशिक्षण को पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया गया है, ताकि युवा शारीरिक रूप से दक्ष होने के साथ-साथ मानसिक रूप से भी सशक्त बनें।

मंत्री अग्रवाल ने विशेष रूप से युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि स्वस्थ युवा ही आत्मनिर्भर और विकसित भारत की नींव हैं। यदि युवा पीढ़ी नियमित योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करेगी तो न केवल व्यक्तिगत विकास होगा, बल्कि राष्ट्र निर्माण में भी उनकी ऊर्जा का सदुपयोग होगा। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट योग करने की अपील की।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button