खेलदिल्ली

SL A vs IND A: अरशद खान के एक ओवर ने पलटा मुकाबले का पासा, रोमांचक मैच में भारत ने श्रीलंका को रौंदा

श्रीलंका ए के खिलाफ भारत ए ने रोमांचक मुकाबले में जीत हासिल की है। मैच में भारत की गेंदबाजों ने वापसी कराई। अरशद खान ने एक ही ओवर में मुकाबला का पासा पलट दिया।

भारत ए बनाम श्रीलंका ए

HIGHLIGHTS
  1. भारत ए और श्रीलंका ए के बीच मैच
  2. इंडिया ए ने श्रीलंका ए को हराया
  3. अरशद खान ने एक ओवर में तीन विकेट लिए

 नई दिल्ली। श्रीलंका ए के खिलाफ मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंका के मुंह से जीत छीन ली। श्रीलंका की टीम ने बल्लेबाजी के दौरान मुकाबले में बनी रही। हालांकि, 49वें ओवर में अरशद खान के तीन विकेट  ( 2 विकेट & एक रन आउट भी शामिल रहा) के साथ इंडिया ए ने मुकाबले को अपने नाम कर लिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 277 रनों का स्कोर बनाया था।

श्रीलंका की टीम 269 रनों पर ही सिमट गई और भारत ए ने मुकाबले को 8 रनों से अपने नाम कर लिया। ट्राई सीरीज में तिलक वर्मा की कप्तानी वाली टीम ने अपने पहले मैच में शानदार खेल दिखाया है और मैच में जीत हासिल की। ऋतुराज गायकवाड़ ने बल्लेबाजी में कमाल किया और शतक लगाया, जिसकी वजह से टीम इंडिया 277 के स्कोर तक पहुंच सकी।

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 277 रनों का स्कोर बनाया। भारत के लिए मुकाबले में शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। टीम इंडिया को पहला झटका 16 रनों पर लगा, जब वैभव सूर्यवंशी 14 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद उनके साथी खिलाड़ी प्रभसिमरन सिंह भी बड़ा स्कोर नहीं बना सके और मात्र 2 रन बनाकर आउट हो गए। इसके साथ भारत ने 16 रनों पर ही दूसरा विकेट गंवा दिया था। इसके बाद ऋतुराज गायकवाड़ और प्रियांंश आर्या ने मोर्चा संभाला। प्रियांश 32 रन बनाकर आउट हो गए।

प्रियांश के आउट होने के बाद कप्तान तिलक वर्मा ने गायकवाड़ के साथ पारी को संभाला। तिलक ने अर्धशतक लगाया और 60 रनों की पारी खेली। उनके अलावा गायकवाड़ डटे रहे और कमाल की पारी खेलते हुए शतक लगाया। गायकवाड़ ने 114 गेंदों पर 101 रनों की पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 3 छक्के शामिल रहे।

वैभव सूर्यवंशी हुए फ्लॉप

आईपीएल 2026 में बल्ले से 776 रन बनाने वाले वैभव सूर्यवंशी यहां पर अपना कमाल नहीं दिखा सके। वे 14 रन बनाकर आउट हो गए। सूर्यवंशी ने आईपीएल में कमाल की बैटिंग की थी और ऑरेंज कैप भी अपने नाम किया था। हालांकि, ट्राई सीरीज के पहले मुकाबले में वे फ्लॉप हो गए।

अरशद खान ने की कमाल की गेंदबाजी

278 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका ए की टीम मुकाबले में शानदार खेल दिखा रही थी। उन्होंने पहले विकेट के लिए 93 रनों की साझेदारी कर डाली लेकिन बाद में भारत के गेंदबाजों ने वापसी की। अरशद खान ने 49वें ओवर में 2 विकेट लेकर मैच को पलट दिया। इसमें एक रन आउट भी शामिल रहा। इसी के साथ भारत ने मैच को 8 रनों से अपने नाम कर लिया।

 

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button