हरियाणा

Gurugram Fraud Case: विदेशी मुद्रा एक्सचेंज के नाम पर लाखों की ठगी, साइबर नेटवर्क से जुड़ा एक आरोपी गिरफ्तार

व्हाट्सएप कॉल के जरिए बुलाकर करेंसी लेकर फरार हुए ठग, OTP और सिम कार्ड के इस्तेमाल से खुली साजिश की परतें

Punjab:गुरुग्राम में विदेशी मुद्रा विनिमय (करेंसी एक्सचेंज) के नाम पर कथित ठगी( Fraud Case) के एक मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपियों ने व्हाट्सएप और मोबाइल सिम के जरिए सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया था।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी (Fraud Case)की पहचान हिसार निवासी एक व्यक्ति के रूप में हुई है। पूछताछ में पता चला कि वारदात में इस्तेमाल किया गया मोबाइल नंबर दूसरे आरोपी के नाम पर जारी सिम कार्ड से संचालित किया जा रहा था। आरोप है कि आरोपी ने सिम कार्ड और उससे जुड़े OTP उपलब्ध कराकर ठगी की पूरी प्रक्रिया में सहयोग किया था।

जांच एजेंसियों के मुताबिक, आरोपी को OTP साझा करने और तकनीकी सहायता देने के बदले आर्थिक लाभ भी मिला था। पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा ठगी से प्राप्त धनराशि कहां गई।

मामले की शुरुआत तब हुई जब विदेशी मुद्रा कारोबार से जुड़े एक व्यक्ति को व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क कर बड़ी मात्रा में विदेशी करेंसी खरीदने का प्रस्ताव दिया गया। शिकायतकर्ता को गुरुग्राम के एक व्यावसायिक क्षेत्र में बुलाया गया, जहां एक व्यक्ति ने खुद को ग्राहक बताकर विदेशी मुद्रा अपने कब्जे में ले ली।

शिकायत के अनुसार, आरोपी भुगतान लाने का बहाना बनाकर वहां से चला गया और बाद में उसका मोबाइल फोन बंद मिला। पीड़ित को न तो विदेशी मुद्रा वापस मिली और न ही उसके बदले कोई भुगतान प्राप्त हुआ।

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और डिजिटल रिकॉर्ड के आधार पर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। अधिकारियों का कहना है कि अन्य संदिग्धों की पहचान और पूरे नेटवर्क का खुलासा करने के लिए जांच जारी है।

पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि बड़े वित्तीय लेनदेन या विदेशी मुद्रा से जुड़े सौदों में पूरी सावधानी बरतें और केवल अधिकृत तथा सत्यापित माध्यमों का ही उपयोग करें।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button