न्यायाधीश नें बाल संप्रेक्षण गृह चित्रकूट का औचक निरीक्षण किया गया संस्था प्रभारी बच्चों के समुचित देख रेख पर विशेष ध्यान दें – : डॉ. महेन्द्र कुमार पाण्डेय
चित्रकूट -: जनपद न्यायाधीश मनोज कुमार राय के निर्देशन में डॉ. महेन्द्र कुमार पाण्डेय प्रधान न्यायिक मजिस्ट्रेट, किशोर न्याय बोर्ड हमीरपुर द्वारा बाल संप्रेक्षण गृह चित्रकूट का औचक निरीक्षण किया गया। न्यायाधीश द्वारा हमीरपुर जनपद के आवासित अपचारियों से नाश्ते भोजन इत्यादि के सम्बन्ध में जानकरियां ली गई। निरीक्षण के दौरान ड्रग्स/नशीले पदार्थ की भी जांच की गई। कोई भी अपचारी ड्रग्स/नशीले पदार्थ के सेवन में संदिग्ध परिस्थितियों में नहीं पाया गया।
इसी क्रम में बाल संप्रेक्षण गृह में परीक्षा में उत्तीर्ण बच्चों का उत्साह वर्धन किया गया | संस्था प्रभारी को निर्देशित किया गया कि वह बच्चों के समुचित देख रेख पर विशेष ध्यान दें एवं माननीय उच्च न्यायालय के दिशा निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन करना सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान संस्था के प्रभारी वीर सिंह, किशोर न्याय बोर्ड के स्टेनो सुनील शर्मा, अर्दली कुलदीप कुमार मौजूद रहे |