खेललखनऊ

चार सीजन से इकाना में जारी आईपीएल का शानदार सफर, मोहम्मद फहीम ने जताया आभार

लखनऊ। लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में इस आईपीएल सीजन के सभी सात मैचों का भव्य और सफल आयोजन संपन्न हो गया है।

बीते चार सीजनों (साल 2023) से लगातार इकाना स्टेडियम में मीडिया मैनेजर की जिम्मेदारी संभाल रहे मोहम्मद फहीम ने इस सफल सफर के लिए बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, यूपीसीए (उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन) के पदाधिकारियों और समस्त मीडिया जगत का विशेष आभार व्यक्त किया है।

मीडिया मैनेजर मोहम्मद फहीम ने कहा कि इतने बड़े स्तर के आयोजन को बिना किसी बाधा के पूरा करना एक बड़ी चुनौती होती है। लेकिन बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला के कुशल मार्गदर्शन और यूपीसीए के पदाधिकारियों के निरंतर सहयोग के चलते यह आयोजन पूरी तरह सफल रहा। उन्होंने कहा कि राजीव शुक्ला की खेल के प्रति दूरदर्शिता और यूपीसीए के बेहतरीन मैनेजमेंट की वजह से ही इकाना आज देश के बेहतरीन स्टेडियम्स में गिना जाता है।

फहीम ने लखनऊ और देश भर से आए मीडिया कर्मियों (प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल) की तारीफ करते हुए कहा कि चार सालों से मीडिया का जो सहयोग मुझे और मेरी टीम को मिला है, वह अद्भुत है। सभी पत्रकारों ने मैचों की शानदार और सकारात्मक कवरेज की। मीडिया के बेहतरीन समन्वय के बिना इस आयोजन की सफलता अधूरी थी।

उन्होंने अपनी पूरी मीडिया समन्वय टीम की पीठ थपथपाते हुए कहा कि पूरी टीम ने दिन-रात एक करके प्रेस बॉक्स से लेकर मैदान तक मीडिया कर्मियों की हर सुविधा का ख्याल रखा। इकाना में हुए सभी सात मैच न सिर्फ क्रिकेट प्रेमियों के लिए यादगार रहे, बल्कि मीडिया मैनेजमेंट के लिहाज से भी बेहद सुचारू और सफल साबित हुए।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button