पंजाब
Punjab Politics News:CM मान पर रवनीत बिट्टू का बड़ा हमला, ISI एजेंट बताकर खड़ा किया राजनीतिक विवाद
प्रधानमंत्री मोदी के विदेश दौरे पर टिप्पणी के बाद गरमाई सियासत
चंडीगढ़: पंजाब की राजनीति में उस समय बड़ा विवाद (Punjab Politics News)खड़ा हो गया जब केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पर गंभीर आरोप लगाए। मीडिया से बातचीत के दौरान बिट्टू ने दावा किया कि CM भगवंत मान देश विरोधी ताकतों के एजेंडे पर काम कर रहे हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों में बाधा डालने की कोशिश कर रहे हैं।
रवनीत बिट्टू ने कहा कि मुख्यमंत्री की गतिविधियों पर नजर रखी जानी चाहिए। उनका यह बयान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया विदेश दौरे को लेकर भगवंत मान की टिप्पणी के बाद सामने आया।
जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रधानमंत्री मोदी के विदेश दौरे पर तंज कसा था। इसी मुद्दे पर पत्रकारों ने जब रवनीत बिट्टू से प्रतिक्रिया मांगी तो उन्होंने तीखा हमला बोलते हुए कई गंभीर आरोप लगाए।
बिट्टू के बयान के बाद पंजाब की राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच बयानबाजी और तेज होने की संभावना जताई जा रही है।
रवनीत बिट्टू के बयान ने राज्य की राजनीति में नया विवाद खड़ा कर दिया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आने वाले दिनों में यह मुद्दा पंजाब की सियासत में बड़ा राजनीतिक टकराव बन सकता है।
हालांकि, खबर लिखे जाने तक मुख्यमंत्री भगवंत मान या आम आदमी पार्टी की ओर से इस बयान पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी।