हरियाणा
Sanjeev Arora Case:पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा को बड़ा झटका
ईडी केस में कोर्ट ने 1 जून तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत
गुरुग्राम:ईडी की जांच का सामना कर रहे पंजाब सरकार के मंत्री संजीव अरोड़ा को गुरुग्राम कोर्ट (Sanjeev Arora Case)से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अब उनकी अगली पेशी 1 जून को होगी।
ईडी ने दो दिन की रिमांड पूरी होने के बाद मंत्री को अदालत में पेश किया। इससे पहले उन्हें सात दिन और फिर दो दिन की रिमांड पर रखा गया था। कुल नौ दिन तक एजेंसी ने उनसे पूछताछ की।
सुनवाई के दौरान ईडी ने कोर्ट को बताया कि फिलहाल पूछताछ पूरी हो चुकी है और आगे रिमांड की जरूरत नहीं है। इसके बाद अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया।
मंत्री अब भोंडसी जिला जेल में रहेंगे। मामले में अगली सुनवाई 1 जून को होगी, जहां जमानत पर फैसला हो सकता है।



