हरियाणा

करोबारी दम्पति ने नहर में लगाई छलांग

स्कूटर से पहुंचा था दंपति,सर्च अभियान जारी है

Haryana:हरियाणा के पानीपत जिले में सोमवार सुबह असंध निवासी पति-पत्नी( करोबारी दम्पति) स्कूटी पर सवार होकर सिवाह नहर पुल के पास पहुंचे और वहां से नहर में कूद गए|

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दंपति ने पहले अपनी स्कूटी नहर किनारे खड़ी की। इसके बाद दोनों ने अपनी चप्पलें उतारकर स्कूटी के पास रखीं और कुछ देर बातचीत करने के बाद अचानक नहर में छलांग( करोबारी दम्पति) लगा दी।

पति की पहचान असंध निवासी 60 वर्षीय मुरारी लाल गोयल और उनकी 56 वर्षीय पत्नी के रूप में हुई है। मुरारी लाल गोयल इलाके के बड़े कारोबारी बताए जा रहे हैं। वे राइस मिलर होने के साथ-साथ आढ़त का कारोबार भी करते थे और उनकी एक फैक्ट्री भी है।फिलहाल गोताखोरों की मदद से दोनों की तलाश की जा रही है।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button