पंजाब

अमृतसर फायरिंग:अमृतसर में 30 मिनट के भीतर दो फायरिंग

ज्वेलर्स और शोरूम को बनाया निशाना, व्यापारियों में दहशत

पंजाब :पंजाब के अमृतसर ग्रामीण क्षेत्र में रविवार शाम 30 मिनट के भीतर दो फायरिंग (अमृतसर फायरिंग) की घटनाओं से दहशत फैल गई। पुलिस इन मामलों को कथित रंगदारी और गैंगस्टर नेटवर्क से जोड़कर जांच कर रही है।

पहली घटना नाथ दी खुई इलाके में हुई, जहां अज्ञात हमलावरों ने एक ज्वेलर्स दुकान के बाहर गोलियां चलाईं। इसके करीब आधे घंटे बाद राइया में बाइक सवार हमलावरों ने एक शोरूम के बाहर कई राउंड फायरिंग की।यहां बाइक सवार हमलावरों ने एक बड़े टाइल्स और सैनिटरी शोरूम के बाहर कई राउंड फायरिंग की। गोलियों के निशान शोरूम की दीवारों और शीशों पर साफ दिखाई दिए।

घटनाओं में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन कारोबारियों में डर का माहौल है। सूत्रों के अनुसार, शोरूम संचालक को पहले भी धमकियां मिल चुकी थीं।पुलिस ने दोनों घटनास्थलों से सबूत जुटाकर आसपास के CCTV फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button