हरियाणा

बिजली उपभोक्ताओं को नया झटका,बिल बढ़ने की आशंका

४७ पैसे प्रति यूनिट अतिरिक्त वसूली के प्रस्ताव पर १० जून को होगी जनसुनवाई

Haryana:हरियाणा में बिजली उपभोक्ताओं को आने वाले समय में महंगे बिजली बिलों का सामना करना पड़ सकता है। प्रदेश की दोनों बिजली वितरण कंपनियों ने पुराने बिजली खरीद खर्च की भरपाई के लिए उपभोक्ताओं से अतिरिक्त राशि वसूलने का प्रस्ताव रखा है।

इस मुद्दे पर अब १० जून को अहम जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। प्रस्ताव के तहत उपभोक्ताओं से ४७ पैसे प्रति यूनिट अतिरिक्त राशि वसूलने की बात कही गई है।

उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम और दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग के समक्ष दलील दी है कि पिछले कुछ वर्षों में बिजली खरीद की लागत लगातार बढ़ी है। कंपनियों का कहना है कि ऊंची दरों पर बिजली खरीदने के कारण उन पर आर्थिक दबाव बढ़ गया है।

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि अतिरिक्त अधिभार लागू होता है, तो इसका सीधा असर आम परिवारों, छोटे कारोबारियों और उद्योगों पर पड़ेगा। गर्मी के मौसम में बिजली खपत बढ़ने के कारण उपभोक्ताओं की चिंता पहले ही बढ़ी हुई है।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button