मोहाली किसान (भाखड़ा ब्यास) प्रदर्शन पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
मार्च के दौरान पुलिस और किसानों में टकराव, कई किसान और पुलिसकर्मी घायल
Mohali:मोहालीमें शुक्रवार को संयुक्त किसान मोर्चा पंजाब के प्रदर्शन के दौरान हालात तनावपूर्ण (भाखड़ा ब्यास)हो गए। किसानों ने पंजाब के पानी, भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड में पंजाब की स्थायी सदस्यता खत्म करने और खेती से जुड़े अन्य मुद्दों को लेकर राजभवन मार्च निकाला था।
इस दौरान पुलिस और किसानों के बीच टकराव के बाद पुलिस ने पानी की बौछारें कीं और आंसू गैस के गोले छोड़े।किसान नेताओं का कहना था कि भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड में पंजाब की स्थायी सदस्यता समाप्त करने का फैसला राज्य के हितों के खिलाफ है।
इस दौरान किसानों और पुलिस के बीच धक्कामुक्की हुई, जिसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौछारें कीं और आंसू गैस के गोले छोड़े। घटना में कई किसान घायल हो गए, जबकि कुछ पुलिसकर्मियों को भी चोटें आईं। किसान संगठनों का कहना है कि पंजाब के पानी और किसानों के अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।



