बिल्डर लॉबी पर बड़ा एक्शन हरियाणा में नई परियोजनाओं पर रोक
करोड़ों के बकाया और धोखाधड़ी के आरोपों के बीच सरकार की सख्त कार्रवाई
Haryana: सरकार ने रियल एस्टेट क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए चर्चित कंपनी पारसनाथ डेवलपर्स (बिल्डर लॉबी)को ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है। इस कार्रवाई के बाद रियल एस्टेट सेक्टर में हड़कंप मच गया है। विभाग का कहना है कि कंपनी पर धोखाधड़ी, नियमों की अनदेखी, खरीदारों से वादाखिलाफी और वित्तीय अनियमितताओं जैसे गंभीर आरोप हैं। अब कंपनी हरियाणा में कोई नई कॉलोनी, ग्रुप बिल्डर या रियल एस्टेट प्रोजेक्ट शुरू नहीं करेगी।
सरकार अब उन बिल्डर कंपनियों पर सख्ती बढ़ा रही है जो परियोजनाएं शुरू(बिल्डर लॉबी)करके खरीदारों को लंबे समय तक अधर में छोड़ देती हैं।विशेषज्ञों का मानना है कि यह कार्रवाई हरियाणा के रियल एस्टेट क्षेत्र के लिए बड़ा संदेश है। नियमों का उल्लंघन करने, खरीदारों के हितों की अनदेखी करने और वित्तीय गड़बड़ी करने वाली कंपनियों को अब राहत नहीं मिलेगी।



