खरीफ फसलों की MSP बढ़ोतरी से किसानों को बड़ी राहत: ओमप्रकाश धनखड़
भाजपा नेता बोले- MSP बढ़ने से किसानों की आय बढ़ेगी, बाजरा 2900 रुपये प्रति क्विंटल खरीदा जाएगा
Haryana: ओमप्रकाश धनखड़ ने खरीफ फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) बढ़ोतरी को किसानों के हित में बड़ा फैसला बताया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा खरीफ सीजन 2026-27 के लिए 14 फसलों की MSP बढ़ाने से किसानों को सीधा लाभ मिलेगा।
धनखड़ ने प्रधानमंत्री Narendra Modi और केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan का आभार जताते हुए कहा कि सरकार किसानों को लागत पर बेहतर लाभ देने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने बताया कि बाजरा अब 2900 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जाएगा।
उन्होंने कहा कि बुवाई से पहले MSP घोषित होने से किसानों को फसल चयन में मदद मिलेगी और वे अधिक लाभ वाली फसलों की खेती की ओर बढ़ सकेंगे। भाजपा नेता ने दावा किया कि इस फैसले से देशभर के किसानों को बड़ा आर्थिक फायदा होगा।
निकाय चुनावों में भाजपा की जीत पर भी उन्होंने खुशी जताई और इसे जनता के विश्वास की जीत बताया।





