हरियाणा

सतलुज पब्लिक स्कूल पंचकूला के छात्रों ने ट्राइसिटी में बनाया रिकॉर्ड

बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन,कई छात्रों ने हासिल किए 95% से अधिक अंक

Haryana: सतलुज पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई (CBSE 12वीं रिजल्ट )12वीं परीक्षा 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्राइसिटी में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। अकादमिक उपलब्धियों के साथ-साथ स्कूल के छात्रों ने खेलों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्था का नाम रोशन किया है।

विद्यालय की छात्रा दिशा ने मानविकी स्ट्रीम में 99.2 प्रतिशत अंक हासिल कर ट्राइसिटी टॉप किया। कॉमर्स स्ट्रीम में अदिश्री ध्यानी ने 98.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, जबकि नॉन मेडिकल में देवांशी टंडन ने 96.6 प्रतिशत अंक हासिल किए। मेडिकल स्ट्रीम में नव्या ने 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया।

स्कूल प्रबंधन के अनुसार इस वर्ष 22 विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 59 छात्रों ने 90 प्रतिशत से ऊपर स्कोर किया। इसके अलावा 16 विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में पूरे 100 अंक हासिल किए।

Panchkula स्थित स्कूल के विद्यार्थी खेलों में भी लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। कई छात्र चंडीगढ़ गोल्फ अकादमी में प्रशिक्षण लेकर अपनी प्रतिभा को निखार रहे हैं। यहां विद्यार्थियों को गोल्फ की तकनीक के साथ अनुशासन, एकाग्रता, धैर्य और रणनीतिक सोच जैसे महत्वपूर्ण जीवन कौशल भी सिखाए जा रहे हैं।

स्कूल प्रबंधन का कहना है कि शिक्षा केवल कक्षा तक सीमित नहीं होनी चाहिए। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अकादमिक उत्कृष्टता के साथ खेल और व्यक्तित्व विकास पर भी बराबर ध्यान दिया जा रहा है।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button