खेलदिल्ली

तमिलनाडु में थलापति की शानदार ‘विजय’ पर खुशी से झूमे वरुण चक्रवर्ती, पोस्ट शेयर कर लिखा खास मैसेज

News Article Hero Image

वरुण चक्रवर्ती-थलापति विजय

नई दिल्ली। राजनीति में अपने पदार्पण पर ही दिग्गज अभिनेता थलापति विजय शतक पूरा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। विजय ने तमिलनाडु की राजनीति में भूचाल ला दिया है और विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी तमिलगा वेट्री कजगम (TVK) 100 से अधिक सीटें लाती हुई दिखाई दे रही है। थलापति के शानदार विजय के बाद स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती काफी खुश दिखाई दे रहे हैं।

विजय की इस जीत के बाद चक्रवर्ती ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर उन्हें जीत की बधाई दी है। गौरतलब है कि विजय ने दो साल पहले ही अपनी पार्टी बनाई थी और अब चुनाव में उन्होंने बाजी मार ली है। हालांकि, उन्हे बहुमत मिलता हुआ दिखाई नहीं दे रहा है। इसके बावजूद लगभग ये तय हो गया है कि वे तिमलनाडु के अगले मुख्यमंत्री बनने वाले हैं। इस पर चक्रवर्ती भी काफी खुश दिखाई दे रहे हैं।

वरुण चक्रवर्ती ने दिया स्पेशल मैसेज

चक्रवर्ती घरेलू क्रिकेट में तमिलनाडु के लिए खेलते हैं। अब विजय की शानदार जीत के बाद उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा की है। उन्होंने विजय के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर की है, जहां उन्होंने कैप्शन देते हुए ‘अन्ना’ लिखा। वरुण पहले भी बता चुके हैं कि थलापति विजय और रजनीकांत उनके पसंदीदा अभिनेता हैं।

IPL में कोलकाता के लिए खेल रहे हैं चक्रवर्ती

आईपीएल में चक्रवर्ती कोलकाता के लिए खेल रहे हैं। पहले कुछ मैचों अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके थे लेकिन अब वे लय में आ चुके हैं। रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मुकाबले में उन्होंने निर्णायक भूमिका निभाई। चक्रवर्ती ने 3 विकेट हासिल किए और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस मुकाबले में कोलकाता ने जीत हासिल की और आईपीएल 2026 में उनकी ये लगातार तीसरी जीत है।

चक्रवर्ती पिछले कुछ मैचों से कमाल की गेंदबाजी कर रहे हैं और उन्होंने अब तक खेले 7 मैचों में 10 विकेट हासिल किए हैं। वे कोलकाता के लिए इस सीजन सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। कोलकाता को अपना अगला मुकाबला 8 मई को दिल्ली कैपटल्स के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाना है। इस मुकाबले में चक्रवर्ती खेलते हुए दिखाई देंगे।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button