आईडीबीआई बैंक ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए अपने वित्तीय नतीजों की घोषणा
देहरादून -: आज आईडीबीआई बैंक ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए अपने वित्तीय नतीजों की घोषणा कर दी । वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही में बैंक ने 1,935 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। वित्त वर्ष 26 की चौथी तिमाही 1,943 करोड़ का ऑपरेटिंग प्रॉफिट दर्ज किया। एनआईएम15बीपीएस की सालाना वृद्धि के साथ 4.15 प्रतिशत रहा। सी.आर.ए.आर में साल-दर-साल 160 बीपीएस की वृद्धि के साथ 26.65 प्रतिशत दर्ज हुआ। रिटर्न ऑन एसेट्स (आर.ओ.ए) में साल-दर-साल 29 बीपीएस की वृद्धि दर्ज हुई |
यह 2.27 प्रतिशत रहा। 31 मार्च, 2026 को शुद्ध एनपीए अनुपात 0.15 प्रतिशत पर स्थिर रहा। सकल एनपीए अनुपात में 31 मार्च, 2025 को 2.98 प्रतिशत की तुलना में सुधार हुआ और 31 मार्च, 2026 को यह 2.32 प्रतिशत दर्ज हुआ । 31 मार्च, 2026 को पीसीआर 99.39 प्रतिशत रहा, त् वर्ष 2025-26 के महत्वपूर्ण नतीजे: वित्त वर्ष 26 में शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 25 के मुकाबले 27 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 9,513 करोड़ रुपये दर्ज हुआ। कुल कारोबार बढ़कर 6 ट्रिलियन से अधिक हो गया। कुल कारोबार साल-दर-साल 14 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 6,00,789 करोड़ रहा। कुल जमा राशि साल-दर-साल 12 प्रतिशत की वृद्धि करते हुए 3,47,163 करोड़ दर्ज हुई। शुद्ध अग्रिम साल-दर-साल 16 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 2,53,626 करोड़ रहा। कासा में साल-दर-साल 7 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई। सकल एनपीए साल-दर-साल 66 बीपीएस की कमी दर्ज करते हुए घटकर 2.32 प्रतिशत रह गया। शुद्ध एनपीए 0.15 प्रतिशत पर स्थिर रहा।
प्रोविज़न कवरेज अनुपात (पीसीआर) 99.39 प्रतिशत रहा। रिटर्न ऑन एसेट्स (आर.ओ.ए) साल-दर-साल 29 बीपीएस की वृद्धि के साथ 2.27 प्रतिशत दर्ज हुआ। सी.आर.ए.आर में साल-दर-साल 160 बीपीएस का सुधार हुआ, और यह 26.65 प्रतिशत रहा। शुद्ध क्रेडिट-डिपॉजिट अनुपात में साल-दर-साल 266 बीपीएस का सुधार हुआ और यह 73.06 प्रतिशत रहा।
वित्त-वर्ष 2026 की चौथी तिमाही के महत्वपूर्ण परिणाम : वित्त वर्ष 26 की चौथी तिमाही में बैंक ने 1,943 करोड़ का शुद्ध लाभ दर्ज किया। ऑपरेटिंग प्रॉफिट 3,043 करोड़ रहा। शुद्ध ब्याज आय (एन.आई.आई) में साल-दर-साल 17 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह 3,851 करोड़ रही। एन.आई.एम 15बीपीएस की सालाना वृद्धि के साथ 4.15 प्रतिशत दर्ज हुआ। रिटर्न ऑन एसेट्स (आर.ओ.ए) 1.75 प्रतिशत रहा।
