हरियाणा

सुनैना चौटाला का भाजपा पर हमला: महिला आरक्षण बिल के नाम पर गुमराह करने का आरोप

इनेलो नेता ने विशेष सत्र और परिसीमन मुद्दे पर सरकार को घेरा, महिलाओं की स्थिति पर भी उठाए सवाल

Haryana:हरियाणा की राजनीति में महिला आरक्षण बिल (सुनैना चौटाला )को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है। सुनैना चौटाला ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया है कि वह महिला आरक्षण के मुद्दे पर देश की जनता को गुमराह कर रही है।

सुनैना चौटाला ने कहा कि महिला आरक्षण बिल सितंबर 2023 में ही पास हो चुका है, लेकिन इसके बावजूद विशेष सत्र बुलाना राजनीतिक उद्देश्य से प्रेरित कदम है। उन्होंने (सुनैना चौटाला )आरोप लगाया कि भाजपा इस मुद्दे की आड़ में परिसीमन जैसे अन्य एजेंडे को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रही थी, जिसे विपक्ष ने विफल कर दिया।

इनेलो नेता ने महिलाओं की स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बावजूद कई महिलाओं को उनकी योग्यता के अनुसार रोजगार नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की कि योग्य महिलाओं को सम्मानजनक और उचित रोजगार दिया जाए।

इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि सदन में भाजपा को घेरने के बजाय कांग्रेस ने वॉकआउट कर अप्रत्यक्ष रूप से सरकार को फायदा पहुंचाया।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button