ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट एजेंसी के माध्यम से भर्ती हेतु सेवायोजन पोर्टल के माध्यम से आनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित !

लखनऊ : – ( 27 अप्रैल 2026 ) -: मिशन निदेशक, उ०प्र० राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, श्रीमती दीपा रंजन द्वारा सूचित किया गया है कि उ०प्र० राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, ग्राम्य विकास विभाग, उत्तर प्रदेश के द्वारा उर्मिला इंटरनेशनल सर्विसेज प्रा०लि० को आदेश संख्या जेम/2025/ब/6805323 द्वारा जिला स्तरीय डेटा एंट्री ऑपरेटर सह एमआईएस सहायक, ब्लॉक स्तर डेटा एंट्री ऑपरेटर सह एमआईएस सहायक तथा ब्लॉक स्तर खाता सहायक पदों को ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट एजेंसी के माध्यम से भर्ती हेतु सेवायोजन पोर्टल के माध्यम से आनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किया गये हैं।इन सभी पदों से संबंधित पात्रता विवरण जैसेः आयुसीमा, शैक्षिक योग्यता,कार्य अनुभव, चयन प्रकिया, आनॅलाइन सेवायोजन पोर्टल के माध्यम से आवेदन करने हेतु निर्देश तथा अन्य सभी जानकारी सेवायोजन पोर्टल sewayojan.up.nic.in/www.srlm.up.gov.in पर उपलब्ध है।
इन पदों पर चयनित सभी प्रोफेशनल्स (ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट एजेसीं सेवा प्रदाता) के कर्मचारी होंगे। रिक्तियों की संख्या बिना किसी पूर्व सूचना के बढ़ाई एवं घटाई जा सकती है।उ०प्र० राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के पास किसी भी स्तर पर भर्ती प्रक्रिया को निरस्त व संशोधित करने का समस्त अधिकार सुरक्षित है।दिव्यांगजन, महिलाओं, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रितों एवं भूतपूर्व सैनिकों के लिए भौतिक आरक्षण सुसंगत शासनादेश के अधीन किया जायेगा।
इच्छुक उम्मीदवार सेवायोजन पोर्टल पर जाकर ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। किसी अन्य माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं किया जायेगा। ऑनलाईन आवेदन सेवायोजन पोर्टल पर लाईव है। सेवायोजन पोर्टल पर ऑनलाईन आवेदन करने की अंतिम तिथि जिला स्तरीय डेटा एंट्री ऑपरेटर सह एमआईएस सहायक के लिये 06.05.2026 ब्लॉक स्तर डेटा एंट्री ऑपरेटर सह एमआईएस सहायक के लिए 07.05.2026 व ब्लॉक स्तर एकाउंट सहायक के लिए 05.05.2026 है जिला स्तरीय डेटा एंट्री ऑपरेटर सह एमआईएस सहायक के कुल 188, ब्लॉक स्तर डेटा एंट्री ऑपरेटर सह एमआईएस सहायक के कुल 235
व ब्लॉक स्तर एकाउंट सहायक के कुल 826 पद हैं। आरक्षण चार्ट संलग्न है