देहरादून

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने लखनऊ में सीएम योगी से की शिष्टाचार भेंट , ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ किट भेंट कर दिया रक्षाबंधन का न्योता !

देहरादून -: ( लखनऊ )-: उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई, जिसमें दोनों नेताओं के बीच कई समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई। इस दौरान कृषि मंत्री श्री जोशी ने सीएम योगी को उत्तराखंड के गौरव ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ ब्रांड के स्थानीय उत्पादों से निर्मित एक विशेष किट भी भेंट की, जिससे राज्य के जैविक और पारंपरिक उत्पादों को बढ़ावा देने की पहल को रेखांकित किया गया।

इसके अलावा, कृषि मंत्री ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को आगामी रक्षा बंधन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने का औपचारिक आमंत्रण भी दिया। यह आयोजन उत्तराखंड में प्रस्तावित है और इसमें सीएम योगी की मौजूदगी को गौरवपूर्ण बताया जा रहा है।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button