हरियाणा:हरियाणा के Sirsa जिले में नाबालिगा(नाबालिगा) से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने एक टीजीटी शिक्षक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर की गई। Civil Lines Police Station Sirsa के थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत मिलते ही मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी शिक्षक का उसके घर पर पहले से आना-जाना था। घटना (molestation of minor)के दिन दोपहर में वह घर पहुंचा, उस समय घर में कोई अन्य सदस्य मौजूद नहीं था। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने जबरन उसके साथ छेड़छाड़ की। पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी विजेंद्र सिंह को सिरसा शहर से गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।





