Haryana:हिसार में दुष्यंत चौटाला काफिला विवाद को लेकर (विवाद को लेकर)सियासी माहौल गरमा गया है। जननायक जनता पार्टी (JJP) के प्रदेश महासचिव बलवान कोटड़ा ने काफिले को रोकने की घटना पर कड़ा विरोधजताया है।
उन्होंने आरोप लगाया कि CIA टीम ने पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के काफिले को जबरन रोका। उनके मुताबिक, सामने आए वीडियो में पुलिस की गाड़ी काफिले के आगे लगाकर रास्ता रोका गया और बदसलूकी की गई।
बलवान कोटड़ा ने कहा कि इस दौरान हथियार दिखाने और गाड़ी चढ़ाने की कोशिश जैसे गंभीर आरोप भी सामने आए हैं। उन्होंने इसे गलत और अनुचित कार्रवाई बताते हुए CIA इंस्पेक्टर पवन कुमार सहित संबंधित पुलिस कर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की।
JJP नेता ने यह भी कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच के लिए गृह सचिव की अध्यक्षता में कमेटी बनाई जानी चाहिए। उनका आरोप है कि पुलिस अपने कर्मचारियों को बचाने की कोशिश कर रही है।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो पार्टी बड़े आंदोलन का रास्ता अपना सकती है।


