बडी खबरेंराज्यहरियाणा

गैस सिलेंडर रिफिलिंग में लापरवाही से बड़ा हादसा, 7 बच्चों समेत 11 लोग झुलसे

कालाबाजारी में खरीदे सिलेंडर को लौटाने के दबाव में बंद कमरे में रिफिलिंग, गैस रिसाव से लगी आग

Haryana:यमुनानगर के सलेमपुर बांगर (सलेमपुर बांगर )गांव में गैस सिलेंडर रिफिलिंग के दौरान हुआ हादसा गंभीर लापरवाही का नतीजा सामने आया है। जानकारी के अनुसार, श्रमिकों ने 14.2 किलोग्राम का घरेलू गैस सिलेंडर करीब 2000 रुपये में कालाबाजारी से खरीदा था और खाली सिलेंडर वापस करने के दबाव में खतरनाक तरीके से रिफिलिंग शुरू कर दी।

परिजनों के मुताबिक, एक महिला ने बताया कि उन्होंने Hindustan Petroleum का सिलेंडर एक दुकानदार से लिया था, जिसने बदले में खाली सिलेंडर लौटाने की शर्त रखी थी। इस दबाव में घर के पुरुष इंडेन सिलेंडर लाकर उसे रिफिल कर रहे थे।

बताया जा रहा है कि बिना किसी सुरक्षा इंतजाम के बंद कमरे में गैस भरी जा रही थी। इसी दौरान गैस का रिसाव हो गया और पास में जल रहे चूल्हे से चिंगारी मिलते ही आग भड़क उठी।

इस भीषण हादसे में 7 बच्चों समेत कुल 11 लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जिनमें एक गर्भवती महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

यह घटना गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और असुरक्षित रिफिलिंग के खतरों को उजागर करती है। प्रशासन से इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button