लखनऊ
जनपद बदायुं के इस्लामनगर विकास खण्ड के खण्ड विकास अधिकारी किये गये निलम्बित !
लखनऊ -: ( 9 अप्रैल 2026 ) -: जनपद बदायुं के विकास खण्ड इस्लामनगर विकास खण्ड के खण्ड विकास अधिकारी श्री मुनब्बर खाँ को, अपने पदीय दायित्वों के निर्वहन मे बरती गयी शिथिलता व लापरवाही के लिए प्रथम दृष्टया दोषी पाये जाने पर उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा निलम्बित कर दिया गया है
तथा इनके विरूद्ध उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक नियमावली के अन्तर्गत विभागीय अनुशासनिक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये हैं।

