राज्यहरियाणा

अंबाला में निजी बसों पर सख्ती: 24 बसों के चालान, लाखों का जुर्माना

ओवरलोडिंग और टैक्स चोरी पर RTA का एक्शन, लेट नाइट चेकिंग भी शुरू

हरियाणा:अंबाला में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले निजी बस संचालकों के खिलाफ RTA विभाग ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। विभाग ने साफ किया है कि यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

RTA अधिकारी सुशील कुमार के अनुसार, मार्च महीने में नियम तोड़ने वाली 24 बसों के चालान किए गए, जिससे करीब 14 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। यह कार्रवाई खासतौर पर ओवरलोडिंग और टैक्स चोरी करने वाली बसों पर की गई।

विभाग का कहना है कि कई बस संचालक तय क्षमता से ज्यादा सवारियां बैठा रहे हैं, जिससे हादसों का खतरा बढ़ रहा है। इसके साथ ही टैक्स न भरने के मामलों पर भी सख्त नजर रखी जा रही है।

जांच में यह भी सामने आया है कि कुछ बस चालक पुलिस की लोकेशन ट्रेस कर रात के समय अवैध रूप से बसें चलाते हैं। इसे रोकने के लिए अब RTA ने लेट नाइट और सुबह-सुबह भी औचक चेकिंग शुरू कर दी है।

फिलहाल विभाग ने चेतावनी दी है कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button