लाइफस्टाइल
लिवर डैमेज के शुरुआती संकेत: समय रहते पहचानें
थकान, भूख में कमी और खुजली जैसे लक्षणों को न करें नजरअंदाज
लाइफस्टाइल:खराब लाइफस्टाइल, जंक फूड, शराब और मोटापे के कारण लिवर पर दबाव बढ़ता जा रहा है। चिंता की बात यह है कि लिवर डैमेज के शुरुआती चरण में कोई बड़े लक्षण दिखाई नहीं देते और जब तक पता चलता है, स्थिति गंभीर हो चुकी होती है।
विशेषज्ञों के अनुसार, लिवर तब तक काम करता रहता है जब तक वह काफी हद तक खराब न हो जाए। इसी वजह से बीमारी देर से पकड़ में आती है।
हालांकि शरीर कुछ संकेत जरूर देता है, जैसे लगातार थकान, भूख में कमी, मतली, पेट के दाहिने हिस्से में दर्द, त्वचा में खुजली और मल के रंग में बदलाव। इन लक्षणों को नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है।
डॉक्टरों का कहना है कि संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और शराब से दूरी बनाकर लिवर को स्वस्थ रखा जा सकता है।





