लाइफस्टाइलहेल्थ
गर्मी में क्यों एक साथ होता है बुखार, उल्टी और सिरदर्द?
गर्मी और नमी के कारण तेजी से फैलते हैं इन्फेक्शन, जानें लक्षण और बचाव के आसान तरीके!
Health: गर्मी के मौसम ( गर्मी के मौसम )में कई लोगों को एक साथ बुखार, सिरदर्द और पेट की समस्या होने लगती है।
ऐसे में अक्सर सवाल उठता है—आखिर ऐसा क्यों होता है?
दरअसल, इसकी सबसे बड़ी वजह गर्मी और नमी का मिलाजुला असर है।
यह मौसम बैक्टीरिया और वायरस के लिए सबसे अनुकूल होता है।
जब शरीर में इन्फेक्शन होता है, तो सबसे पहले असर पेट पर दिखता है।
इसके कारण जी मिचलाना, उल्टी, दस्त, गैस और पेट दर्द जैसी समस्याएं शुरू हो जाती हैं।
इसके बाद शरीर से पानी की कमी होने लगती है।
इसे डिहाइड्रेशन कहा जाता है।
यहीं से बुखार और सिरदर्द की समस्या बढ़ने लगती है।
डॉक्टरों के अनुसार, बुखार और सिरदर्द शरीर की इन्फेक्शन से लड़ने की प्रतिक्रिया होती है।
⚠️ किन लोगों को ज्यादा खतरा?
- छोटे बच्चे
- बुज़ुर्ग लोग
- कमजोर इम्यून सिस्टम वाले लोग
इसके अलावा:
- स्ट्रीट फूड खाने वाले
- यात्रा करने वाले
- असुरक्षित पानी पीने वाले
इन लोगों में इन्फेक्शन का खतरा ज्यादा रहता है।
🛑 ऐसे रखें अपना ख्याल
- सिर्फ उबला या फिल्टर किया हुआ पानी पिएं।
- बाहर का खुला या कच्चा खाना खाने से बचें।
- खाने से पहले और बाद में हाथ जरूर धोएं।
- ORS या नारियल पानी का सेवन करें।
- दही और छाछ को डाइट में शामिल करें।



