हरियाणा:सतलोक आश्रम प्रकरण के मुख्य आरोपी और स्वयंभू संत रामपाल को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने देशद्रोह के आखिरी मामले में उन्हें नियमित जमानत दे दी है, जिससे करीब 11 साल 5 महीने बाद उनकी रिहाई का रास्ता साफ हो गया है।
रामपाल के खिलाफ कुल सात आपराधिक मामले दर्ज थे। इनमें से कई मामलों में वह पहले ही बरी हो चुका है, जबकि हत्या के मामलों में मिली सजा को हाईकोर्ट ने पहले ही निलंबित कर दिया था।
हाईकोर्ट के आदेश के बाद अब हिसार अदालत में जमानत बॉन्ड दाखिल किए जाएंगे, जिसके बाद उनकी रिहाई संभव होगी।
यह मामला करीब 19 साल पुराना है, जिसकी शुरुआत रोहतक के करौंधा आश्रम में हुए विवाद और बाद में 2014 में बरवाला आश्रम में हुए हिंसक टकराव से जुड़ी है।





