हरियाणा:चंडीगढ़ में हुई हरियाणा कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसलों को मंजूरी दी गई। सरकार ने न्यूनतम मजदूरी बढ़ाकर करीब 15,220 रुपये प्रति माह कर दी है, जिससे राज्य के श्रमिकों को राहत मिलेगी।
इसके साथ ही अग्निवीर नीति 2024 में संशोधन करते हुए फॉरेस्ट गार्ड, वार्डर और माइनिंग गार्ड जैसे पदों में आरक्षण 10% से बढ़ाकर 20% कर दिया गया है।
कैबिनेट ने रिटायरमेंट हाउसिंग पॉलिसी में बदलाव करते हुए फ्लोर एरिया रेशो (FAR) 2.25 से बढ़ाकर 3.0 कर दिया है। वहीं राशन डिपो आवंटन में महिलाओं को 33% आरक्षण के तहत विशेष वर्गों को प्राथमिकता दी जाएगी।
सरकार ने पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम और गांव की कॉमन लैंड से जुड़े नियमों में भी संशोधन को मंजूरी दी है।





