ब्रेकिंग न्यूज़राज्यहरियाणा
91% से ज्यादा ओडीएफ प्लस कवरेज, हरियाणा ने मारी बाजी
291 करोड़ की योजना से बदलेगा गांवों का पूरा सिस्टम
हरियाणा:हरियाणा ने स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत शानदार प्रदर्शन करते हुए ग्रामीण स्वच्छता में देश के अग्रणी राज्यों में जगह बना ली है। राज्य ने 91.08% ओडीएफ प्लस कवरेज हासिल किया, जो राष्ट्रीय औसत से अधिक है।
राज्य के 6,618 में से 6,520 गांव ओडीएफ प्लस घोषित हो चुके हैं, जबकि 6,028 गांव ‘मॉडल’ श्रेणी में पहुंच गए हैं।सरकार ने इस गति को बनाए रखने के लिए 291.40 करोड़ रुपये की नई कार्ययोजना को मंजूरी दी है। इसमें शौचालय निर्माण, कचरा प्रबंधन, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट और बायोगैस (गोबर-धन) परियोजनाओं को बढ़ावा दिया जाएगा।
मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता में हुई बैठक में 2026-27 की योजना को मंजूरी दी गई। अधिकारियों ने स्वच्छता को स्थायी आदत बनाने पर जोर दिया।





