main slideराज्यहरियाणा
हरियाणा में खुदाई के दौरान प्राप्त हुआ मानव कंकाल
मौसम में लगातार बदलाव के कारण खोदाई कार्य में आ रही बाधा

हरियाणा:हड़प्पाकालीन पुरातात्विक स्थल राखीगढ़ी की साइट नंबर-7 पर खोदाई के दौरान एक और मानव कंकाल का ऊपरी हिस्सा मिला है। इसी साइट पर चार दिन पहले भी एक कंकाल मिला था। दोनों कंकालों को सुरक्षित बाहर निकालने में 10 से 15 दिन लग सकते हैं। मौसम में लगातार बदलाव के कारण खोदाई कार्य में बाधा भी आ रही है।
पुरातत्व विभाग के अधिकारियों की देखरेख में चल रही खोदाई के दौरान मिट्टी को चरणबद्ध और वैज्ञानिक तरीके से हटाया जा रहा है ताकि यहां मिल रहे अवशेषों को कोई नुकसान न पहुंचे। विभाग की तकनीकी टीम अत्याधुनिक उपकरणों की मदद से इन कंकालों को सुरक्षित रूप से बाहर निकालेगी। खोदाई की पूरी प्रक्रिया की वीडियो और फोटोग्राफी भी कराई जा रही है।





