अंतराष्ट्रीयब्रेकिंग न्यूज़

सुप्रीम लीडर के सलाहकार कमाल खराजी हालत गंभीर

तेहरान में उनके घर पर हुआ हमला

 ईरान:अमेरिका लगातार ईरान के शीर्ष नेतृत्व को निशाना बना रहा है। फरवरी में शुरू हुई जंग में ईरान के कई अहम नेता मारे गए हैं। इन्ही हमले में ईरान के पूर्व विदेश मंत्री और सुप्रीम लीडर के सलाहकार कमाल खराजी भी घायल हुए थे, जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है। स्थानीय मीडिया के अनुसार अमेरिका हवाई हमले में उनकी पत्नी की मौत हो गई जबकि खराजी गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

तेहरान में उनके घर पर हमला हुआ। इस हमले के बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। ईरानी मीडिया और स्थानीय रिपोर्ट्स में इसे एक ‘हत्या की कोशिश’ बताया गया है। खराजी ईरान की ‘स्ट्रेटेजिक फॉरेन रिलेशंस काउंसिल’ के अध्यक्ष हैं। यह संस्था सीधे देश के सर्वोच्च नेता को सलाह देती है और विदेश नीति से जुड़े बड़े फैसलों में अहम भूमिका निभाती है।यह घटना ऐसे समय में हुई है जब अमेरिका और इस्राइल के हमले लगातार पांचवें हफ्ते भी ईरान पर जारी हैं।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button