main slideउत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ
पतंगबाजी का खतरनाक रूप फिर सामने
चाइनीज मांझे की बिक्री पर पूरी तरह प्रतिबंध होने के बावजूद हो रही बिक्री

लखनऊ :लखनऊ में पतंगबाजी का खतरनाक रूप एक बार फिर सामने आया है। नगर निगम जोन-8 में तैनात राजस्व निरीक्षक राजा भइया रविवार को ड्यूटी के दौरान मांझे की चपेट में आकर घायल हो गए। बताया जा रहा है कि वह जोन-8 कार्यालय से लालबाग स्थित मुख्यालय फाइल लेकर जा रहे थे।
इसी दौरान एनेक्सी भवन के पास अचानक तेज मांझा उनके कान में उलझ गया, जिससे उनका कान कट गया। हादसे में उनकी आंख बाल-बाल बच गई, वरना और बड़ा हादसा हो जाता। घायल अवस्था में उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।


