अपराधउत्तर प्रदेशप्रमुख ख़बरेंराज्य
अमेठी जिले से एक सनसनीखेज मामला आया सामने
पुलिस हिरासत बिजली के झटके देने से युवक की हालत गंभीर

अमेठी:उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां के जामो थाना क्षेत्र के अलीपुर गांव के रहने वाले एक दलित युवक खुशीराम को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था. परिजनों का आरोप है कि थाने के भीतर खुशीराम को बेरहमी से पीटा गया और उसे बिजली के झटके भी दिए गए जिससे उसकी हालत नाजुक हो गई.
खुशीराम की मां ने रोते हुए बताया कि जब वे शिकायत लेकर पहुंचे तो उन्हें इधर-उधर दौड़ाया गया और कोई कार्रवाई नहीं की गई. घटना की जानकारी मिलते ही भीम आर्मी और आज़ाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया. नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने पीड़ित परिवार से वीडियो कॉल पर बात की. उन्होंने कार्यकर्ताओं से जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों का विवरण मांगा और मामले में सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी.