main slideअपराधराज्य

ऑपरेशन प्रहार-गैंगस्टरों पर वार अभियान के तहत कार्रवाई तेज

अप्रैल 2022 से लेकर अब तक गैंगस्टरों के 1111 मॉड्यूल का भंडाफोड़

पंजाब: पुलिस के एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) की तरफ से अप्रैल 2022 से लेकर अब तक गैंगस्टरों के 1111 मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया जा चुका है। 2868 गैंगस्टर व उनके गुर्गों को पकड़ा जा चुका है जबकि इनसे 2273 हथियार व 656 वाहन बरामद किए गए हैं। इसके अलावा अपराधियों व हथियारों का महिमामंडन करने वाले 643 सोशल मीडिया पेजों को भी ब्लॉक किया गया है।
एजीटीएफ के डीआईजी गुरमीत सिंह चौहान ने बताया कि ऑपरेशन प्रहार-गैंगस्टरों पर वार अभियान के तहत कार्रवाई और तेज की जाएगी। उन्होंने बताया कि एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन 93946-93946 को जबरदस्त सफलता मिल रही है। इस पर मिली सूचनाओं के आधार पर अभी तक 63 एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं और 26 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है जबकि 21 लोग एहतियाती हिरासत में लिए गए थे।
डीआईजी चौहान ने बताया कि न सिर्फ वसूली, बल्कि लोग हेल्पलाइन नंबर का इस्तेमाल करके किसी भी संदिग्ध गैंगस्टर, अपराधी या असामाजिक गतिविधियों की रिपोर्ट कर सकते हैं। उनकी जानकारी पूरी तरह गोपनीय रहेगी। उन्होंने लोगों को अपील की कि वे अनजान लोगों के लिए यूपीआई या अन्य डिजिटल माध्यमों से वित्तीय लेन-देन न करें। इसके अलावा, उन्होंने अनजान जगहों से पैकेज उठाने या छोड़ने के खिलाफ भी चेतावनी दी। उन्होंने बताया कि विदेश में बैठे अपराधी अवैध गतिविधियों के लिए हथियारों की खेप पहुंचाने के लिए ‘डेड लेटर बॉक्स’ का इस्तेमाल कर रहे हैं।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button