main slide

वांकल धाम में हुआ निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन, शिविर में 200 से अधिक व्यक्तियों ने करवाई जांच , मनुष्य जीवन का सबसे बड़ा सुख है निरोगी काया :- बोहरा

बाड़मेर -: ( 04.02.2026 ) -: थार नगरी, बाड़मेर में प्रथम बार बिना दवाई घुटनों, कमर, पीठ आदि के दर्द निवारण को लेकर बुधवार को एन.एच.-68 अहमदाबाद मार्ग पर स्थित श्री वांकल धाम, दुर्गा रेजिडेंसी में वैद्यराज श्री जिग्नेश भाई पटेल, वांकल भक्त वगतावरमल लूणिया व समाजसेवी मुकेश बोहरा अमन की उपस्थिति में दो दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर का शुभारम्भ हुआ।

आयोजक वगतावरमल लूणिया ने बताया कि वर्तमान समय की भाग-दौड़ व भौतिकवादी संस्कृति में बढ़ती उम्र के साथ-साथ तमाम प्रकार की बीमारियां व शारीरिक समस्याएं व्यक्ति को जकड़ती जा रही है। ऐसे में आमजन की सेवा व राहत को लेकर वांकल धाम, दुर्गा रेजिडेंसी में बुधवार को दो दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर का श्री गणेश हुआ।

जिसमें सुप्रसिद्ध वैद्यराज श्री जिग्नेश भाई पटेल अपनी सेवाएं दे रहे है। यह शिविर 04 व 05 फरवरी तक रहेगा। जिसमें घुटना, कमर, पीठ आदि से जुड़ी समस्याओं पर परामर्श व निदान प्रदान किया जायेगा। समाजसेवी मुकेश बोहरा अमन ने कहा कि स्वास्थ्य मनुष्य ही नहीं बल्कि सभी जीवों के लिए सर्वाच्च धन है। स्वस्थ व्यक्ति ही संसार का सबसे सुखी व्यक्ति माना जाता है। अमन ने कहा कि निरोगी काया मनुष्य जीवन का सबसे बड़ा धन और सुख है।

शिविर के प्रथम दिवस 200 से अधिक व्यक्तियों की जांच कर उन्हें परामर्श प्रदान किया गया। इस दौरान वगतावरमल लूणिया, समाजसेवी मुकेश अमन, गौतमचन्द सिंघवीं, पारसमल गोठी, गौतमचन्द छाजेड़, भोमाराम, जगदीशचन्द छाजेड़, मदनलाल सिंघवीं, चम्पालाल बोथरा, मदनलाल बोथरा, एडवोकट दीक्षित बोथरा, राजू लूणिया, मनीष मामतोरा सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरूष उपस्थित रहे।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button