पंडित प्रताप नारायण बालिका इंटर कॉलेज और केश कुमारी बालिका इंटर कॉलेज में यातयात माह के तहत एम्बुलेंस को रास्ता दें अभियान चलाया गया !

सुल्तानपुर -: कटका क्लब सामाजिक संस्था के द्वारा कटका बाजार स्थित पंडित प्रताप नारायण बालिका इंटर कॉलेज और केश कुमारी बालिका इंटर कॉलेज में यातयात माह के तहत एम्बुलेंस को रास्ता दें अभियान चलाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता द्वारिकागंज चौकी प्रभारी दिवेश त्रिवेदी ने किया। इस मौके पर उपस्थित यातयाता निरीक्षक राम निरंजन ने बताया कि सड़क पर वाहन चलाते या चलते समय अपने आसपास के वातावरण के प्रति सचेत रहना चाहिए।
इस मौके पर कथा वाचक शनि मिश्र ने बताया कि गति सीमा का पालन करने, हेलमेट पहनने और वाहन चलाते समय ध्यान भटकने से बचने जैसे प्रमुख यातायात सुरक्षा उपायों पर प्रकाश डाला। वहीं कटका क्लब के अध्यक्ष सौरभ मिश्र विनम्र और सड़क सुरक्षा नोडल अधिकारी रचना ने बताया कि एम्बुलेंस को रास्ता साफ़ करने के लिए तुरंत सड़क के किनारे गाड़ी रोक दें । जिससे आपातकालीन वाहन सुरक्षित और तेज़ी से निकल सके। विद्यालय के प्रधानाचार्य पल्लवी सिंह और कृष्ण मिश्र ने आए अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर बृजेन्द्र मिश्र, राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित डॉ दीपा द्विवेदी, डॉ रीना, सुनीता सरोज, डॉ मुक्ता सिंह, सीमा यादव, रचना आदि लोग उपस्थित रहे !!