अपराध
जिले की खेतासराय पुलिस ने गौ- हत्या के मुकदमे में वांछित 01 आरोपी को किया गिरफ्तार !

जौनपुर – : ( 20 अक्टूबर ) – : जिला पुलिस प्रमुख डॉ० कौस्तुभ द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध छेड़े गए अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजीत सिंह चौहान के निकट पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष खेतासराय के नेतृत्व में थाना स्थानीय पर दिनांक-17.10.2025 को पंजीकृत मु0अ0सं0-216/2025 धारा-3/5ए/8 गौ हत्या निवारण अधिनियम में वांछित 01 अभियुक्त चुन्नू पुत्र स्व0 नगीना नि0 नदौली थाना खेतासराय जनपद जौनपुर को मुखबीर खास की सूचना पर टिकरीकला अस्पताल के पास से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय भेजा गया।