उत्तर प्रदेश

इस बार चित्रगुप्त की शोभा यात्रा ऐतिहासिक होगी: दयाल शरण जो भी कलम का का प्रयोग करते हैं उन सभी को हमारे आराध्य देव चित्रगुप्त जी महाराज का पूजन अवश्य करना चाहिए: विश्व प्रकाश

जौनपुर -: अखिल भारतीय चित्रांश महासभा जौनपुर की एक आवश्यक बैठक विजय श्रीवास्तव के आवास पर जिला अध्यक्ष दयाल सरन श्रीवास्तव के नेतृत्व में हुआ ।बैठक में आगामी 23 अक्तूबर भगवान श्री चित्रगुप्त जी महाराज की पूजा अर्चना एवं बारीनाथ मठ से निकलने वाली शोभायात्रा को सफल बनाने हेतु तैयारी के बारे में चर्चा हुई।इस मौके पर अध्यक्ष दयाल शरण श्रीवास्तव ने कहा कि इस बार ये शोभा यात्रा ऐतिहासिक होगी ।समाज के सभी लोग इस यात्रा में शामिल हो पूजा करे।किसी की बहकावे में न आए अपने भगवान की पूजा करे ।मौके पर उपस्थित समिति के लोगो ने इसका समर्थन किया और कहा है हम सब शोभा यात्रा को लेकर उत्साहित हैं और पूरे मनोवेग से इस सफल बनाएंगे।

जल्द ही हम लोग शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लोगो से जनसंपर्क कर ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस शोभा यात्रा में शामिल होने का आग्रह करेंगे।वही महासचिव /राष्ट्रीय प्रवक्ता विश्व प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त जी की पूजा सभी लोग करे जो भी कलम का का प्रयोग करते हैं उन सभी को हमारे आराध्य देव चित्रगुप्त जी महाराज का पूजन अवश्य करना चाहिए।भगवान जी पूरे संसार के पूज्य हैं।सभी लोग मिलकर भगवान की शोभा यात्रा में शामिल होकर एकता का परिचय दे।कार्यक्रम का संचालन महासचिव विश्व प्रकाश श्रीवास्तव ने किया।इस मौके पर अनुपम श्रीवास्तव विजय श्रीवास्तव,मयंक श्रीवास्तव,कमलेश श्रीवास्तव,अरुण श्रीवास्तव,दीपक श्रीवास्तव, शैलेंद्र मोहन अजय श्रीवास्तव ,आदि लोग मौजूद रहे।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button