उत्तर प्रदेश

शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन (PSPSA) द्वारा जागीर ब्लॉक मुख्यालय पर चलाया गया पत्राचार अभियान !

मैनपुरी -: ( जागीर ) -: टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में आज प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन (PSPSA) द्वारा जागीर ब्लॉक मुख्यालय पर पत्राचार अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कोषाध्यक्ष अमित दुबे तथा जिला संगठन मंत्री अखिलेश राजपूत ने किया। सुप्रीम कोर्ट के हालिया आदेश, जिसमें सेवा में कार्यरत शिक्षकों के लिए दो वर्ष के भीतर टीईटी उत्तीर्ण करना अनिवार्य किया गया है, के खिलाफ शिक्षक समुदाय में गहरी चिंता और असंतोष है।संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि जुलाई 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर यह नियम लागू करना अन्यायपूर्ण है और उनके भविष्य को संकट में डालता है।

अभियान के तहत शिक्षकों ने माननीय प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन/पत्र भेजकर सरकार से आग्रह किया कि
पुराने शिक्षकों को टीईटी से छूट दी जाए, सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू पिटीशन दायर कर शिक्षकों को राहत प्रदान की जाए।

इस अवसर पर PSPSA सुल्तानगंज इकाई से ARP जागीर/ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र राजपूत,ब्लॉक संरक्षक विनोद राजपूत ब्लॉक सलाहकार जयकरन सिंह राजपूत,ARP जागीर राघवेंद्र प्रताप सिंह,ARP जागीर विमलेश यादव,नवनीत राजपूत,सौरभ तिवारी, कौशलेंद्र यादव , साथ ही बड़ी संख्या में शिक्षक शामिल हुए और नारेबाज़ी कर अपनी माँगें रखीं।

शिवानी दुबे, गीता, रचना यादव, अर्चना, सुषमा, सौम्या मिश्रा, विजयेंद्र सिंह, मनीष सिंह यादव, रमा, अंजुम, विजेंद्र सिंह, रजेंद्र कुमार सिंह, उपेंद्र कुमार, कोमल विधिया, ज्योत्सना यादव, अनुराधा, अनुषा मिश्रा, संजय सिंह, अजय सिंह, रमा कुमारी, शीला देवी, अनिल कुमार, सरोज कुमार, रुचि यादव, आरती, शिवानी यादव, बन्दना यादव, संगीता, प्रभुनाथ शाक्य, शिववीर सिंह, विनोद सिंह, रेनू यादव, सोनी, निशांका, नितिन यादव, राकेश कुमार, संध्या, सुनीता सिंह, मुनेश, सुभाष आज सैकड़ो शिक्षक उपस्थित रहे l अंत में जिला कोषाध्यक्ष और संगठन मंत्री ने कहा कि यदि शीघ्र ही सकारात्मक कार्रवाई नहीं होती है तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button