लखनऊ
आज तेलंगाना से आए प्रतिनिधि मंडल ने रक्षामंत्री के संसदीय कार्यालय लखनऊ में उनके कार्यालय प्रभारी एवं जनसंपर्क अधिकारी डॉ राघवेंद्र शुक्ला जी से मिल कर सौंपा ज्ञापन !

लखनऊ -: लखनऊ में श्रेया इंफ्राटेक कंपनी प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक हेमंत राय तथा उसकी पत्नी संगीता राय और कंपनी के और भी कर्मचारियों ने मिलकर तेलंगाना के कुछ लोगों के साथ तथा भारतीय सेना में कार्यरत जवानों के साथ उनकी कंपनी में निवेश के नाम पर करोड़ों रुपए का गबन किया एवं कंपनी में निवेश के नाम पर उच्चतम ब्याज देने का वादा कर उनको अपने झांसे में फसाने का कार्य किया अब पैसा वापस मांगे जाने पर निवेशकों की हत्या करने की धमकी दी जा रही है
तेलंगाना जैसे बड़े राज्यों से लखनऊ आए लोगों ने रक्षामंत्री के संसदीय कार्यालय पर जनसुनवाई के दौरान उनके साथ हुई धोखाधड़ी को कार्यालय में ज्ञापन दे कर रक्षामंत्री के प्रतिनिधि से लखनऊ पुलिस कमिश्नर को अवगत करके कठोरता कार्रवाई एवं न्याय दिलाने के लिए कहा |