उत्तर प्रदेश
मुख्यमंत्री ने गोरखपुर के स्व0 श्री दीपक गुप्ता के पिता श्री दुर्गेश कुमार को 05 लाख रु0 की आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया !

लखनऊ :- ( 22 सितम्बर, 2025 ) -: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद गोरखपुर के ग्राम जंगल छत्रधारी के स्व0 श्री दीपक गुप्ता के पिता श्री दुर्गेश कुमार को 05 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया। उन्होंने मृतक के शोक सन्तप्त परिजनों से भेंट कर अपनी संवेदना प्रकट की और ढांढस बंधाया।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि दुःख की इस घड़ी में प्रदेश सरकार उनके साथ खड़ी है। ज्ञातव्य है कि गत दिनों गोरखपुर के पिपराइच थाना क्षेत्र में पशु तस्करों द्वारा श्री दीपक गुप्ता की हत्या कर दी गई थी। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण तथा वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।