उत्तर प्रदेश
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भोगांव पर एक्स रे मशीन का शुभारंभ !

मैनपुरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भोगांव पर एक्स रे मशीन का शुभारंभ श्री मान मुख्य चिकित्सा अधिकारी मैनपुरी डॉ आर सी गुप्ता जी के द्वारा फीता काटकर किया गया । मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि इस मशीन के यहां पर लगने से क्षेत्र की जानता को जिला चिकित्सालय तक नहीं जाना पड़ेगा और एक्स रे की सुविधा ओ पी डी के समय मिल सकेगी, जिन मरीजों के पास आयुष्मान भारत योजना का कार्ड है उन सभी को इस सुविधा का लाभ जरूर दिया जाएगा |
चिकित्सा अधीक्षक डॉ मोहित चतुर्वेदी ने बताया की अस्पताल आने वाले सभी मरीजों को अब अपना आधार कार्ड और आयुष्मान कार्ड अवश्य लाना चाहिए जिससे सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ आम जनमानस को मिल सके,उक्त कार्यक्रम में चिकित्सा अधीक्षक डॉ मोहित चतुर्वेदी,डॉ राघव पांडे, डॉ खुशबू यादव, डॉ कंचन सिंह, चीफ फार्मासिस्ट मुनेश पाल , ममता यादव , प्रभारी जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अधिकारी श्री रवींद्र सिंह गौर, एवं समस्त स्टाफ मौजूद रहा ।