main slideउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़
एकतरफा प्यार में पागल युवक ने दोस्त के साथ मिलकर युवती को मारी गोली

रायबरेली उत्तर प्रदेश में रायबरेली के उंचाहार इलाके के पूरे ठकुराइन गांव में एकतरफा प्यार में अपने साथी के साथ मिलकर एक युवती को गोली मार दी। जिसके बाद युवती गम्भीर हालत में अस्पताल भेजी गई और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों ने आज यहां कहा कि कल रात 11 बजे नौसे ने अपने साथी अंकुश साहू के साथ मिलकर सबरीन को शादी के विवाद व प्रेम आकर्षण को लेकर गोली मार दी। पुलिस ने कहा कि पीडि़ता को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुलिस ने नौसे और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों अभियुक्तों के खिलाफ ऊंचाहार थाना में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।


